{"_id":"60280bd48ebc3ee9143f921a","slug":"iti-opportunity-till-tomorrow-to-enroll-faridabad-news-noi5655049112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : दाखिला लेने के लिए कल तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : दाखिला लेने के लिए कल तक मौका
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए सोमवार दोपहर एक बजे तक खास मौका युवाओं को दिया गया है। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। जिले के विभिन्न आईटीआई में शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 15 जनवरी दोपहर एक बजे तक जारी रहेगी।
जिले के सात सरकारी आईटीआई में आठ चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी भी रिक्त सीटें हैं। अलग-अलग संस्थान में यह 30 फीसदी तक सीटें अभी भी रिक्त हैं। कौशल विकास विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार 13 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र 15 फरवरी दोपहर एक बजे तक संस्थान में जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र जिन संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सोमवार दोपहर 2 बजे तक वहां अपना मेरिट कार्ड जमा कराना होगा।
नए आवेदन वालों के साथ पुराने आवेदनों को भी इस दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत संस्थान अपने स्तर पर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। छात्र संस्थानों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से फीस जमा कर सकेंगे। अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाना होगा। खाली सीटों की जानकारी online.itihry.com पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार का कहना है कि आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। छात्रों को दाखिले के लिए 15 फरवरी दोपहर एक बजे तक का समय दिया गया है। दाखिला लेने के लिए छात्रों को अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर संस्थान पहुंचना होगा।