{"_id":"685c4713bcff1d62a405a6c8","slug":"it-was-cloudy-throughout-the-day-it-rained-in-the-evening-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45991-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे वहीं शाम को साढ़े 6 बजे के बाद बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को हुई बारिश से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
पिछले हफ्ते मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई बार हल्की बारिश होकर रुक जाती है। हल्की बारिश गर्मी से राहत देने के स्थान पर उमस पैदा कर देती है इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं बुधवार शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक जिले में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वृहस्पतिवार को तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम इसी तरह का रहने की उम्मीद है। रविवार तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की उत्तर-पूर्व 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
वहीं कृषि विभाग की तरफ से लोगों को कपास, बाजरा और मूंग की फसल की सिंचाई न करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार बारिश होने पर फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं फसलों के बीच पानी निकासी के उचित इंतजाम करने की भी बात कही गई है।