फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   It rained intermittently throughout the day in Faridabad, the weather remained pleasant

Faridabad News: फरीदाबाद में दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश, मौसम रहा सुहावना

Thu, 31 Jul 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day in Faridabad, the weather remained pleasant
26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा जिले का तापमान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं तापमान में भी 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश का मौसम बना रहेगा।

फरीदाबाद में सोमवार देर रात से बारिश शुरू हो गई थी मंगलवार सुबह तेज बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई। वहीं बुधवार को भी सुबह से शाम तक पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही, बारिश के चलते तापमान में भी काफी कमी आई है। बुधवार को 26 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा। लोगों का कहना है कि मानसून में इस तरह की बारिश काफी अच्छी रहती है गर्मी के साथ यह कृषि कार्य के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश के बीच तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। जहां बारिश से लोगों को राहत मिल रही है वहीं जगह जगह हो रहा जलभराव व जाम लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहना में हो रही सबसे ज्यादा बारिश
मंगलवार शाम से लेकर बुधवार सुबह तक मोहना में सबसे अधिक 57 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं तिगांव व दयालपुर में 32 एमएम व बल्लभगढ़ में 25 एमएम बारिश हुई। फरीदाबाद शहर में 17 एमएम, बड़खल में 16 एमएम व धौज में 15 एमएम और गौंछी में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। आपको बताते चलें कि मोहना में मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक भी 57 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। पूरे जिले में मोहना में सबसे अधिक बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed