फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Iqbal Jarali and Rakesh Jain face off for the post of Bar President.

Faridabad News: बार प्रधान पद के लिए इकबाल जराली और राकेश जैन आमने-सामने

Wed, 26 Aug 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Iqbal Jarali and Rakesh Jain face off for the post of Bar President.
बार प्रधान पद के लिए इकबाल जराली और राकेश जैन आमने-सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में इस बार मोहम्मद इकबाल जराली और राकेश जैन के बीच सीधा मुकाबला होगा। प्रधान पद के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर वोट मांगना शुरू कर दिया है।

चुनाव अधिकारी संजय रावत ने बताया कि अभी अंतिम मतदाता सूची तैयार नहीं हुई है। करीब 259 पात्र मतदाता मतदान कर सकते हैं। कुछ मतदाताओं के नाम और डबल वोट को लेकर आपत्तियां मिली हैं। बताया गया है कि कुछ अधिवक्ताओं की हथीन बार एसोसिएशन के अलावा अन्य स्थानों पर भी वोट बनी हुई हैं। इन आपत्तियों के निवारण की प्रक्रिया जारी है। संबंधित अधिवक्ताओं को 27 अगस्त दोपहर एक बजे तक आवश्यक दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद 27 अगस्त की शाम तक अंतिम मतदाता सूची तैयार कर स्टेट बार काउंसिल को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मोहम्मद इकबाल जराली पहली बार प्रधान पद के चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत निश्चित है। दूसरी ओर राकेश जैन इससे पहले दो बार प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरी बार वे चुनाव मैदान में हैं और जीत को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव नजदीक आने के साथ दोनों प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं से संपर्क बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed