फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IPS Satendra Kumar Gupta will be the new police commissioner.

Faridabad News: आईपीएस सतेंद्र कुमार गुप्ता होंगे नए पुलिस कमिश्नर

Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
IPS Satendra Kumar Gupta will be the new police commissioner.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा में हुए आईपीएस ट्रांसफर में फरीदाबाद को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं। 2004 बैच के आईपीएस सतेंद्र कुमार गुप्ता शहर के नए सीपी बने हैं। अभी तक वे सोनीपत के पुलिस आयुक्त रहे। आईपीएस सौरभ सिंह के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को यह नियुक्ति हुई है।

आईपीएस सतेंद्र कुमार गुप्ता इससे पहले करनाल रेंज के आईजी रहे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आईपीएस सतेंद्र कुमार गुप्ता यूपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। बीटेक की पढ़ाई के बाद 2004 बैच में वे आईपीएस बने। हरियाणा के सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद आदि जिलों में वो एसपी के पद पर रहे। गुरुग्राम में डीसीपी साउथ और सीआईडी विभाग में भी उन्होंने सेवाएं दीं हैं। साल 2022 में वे आईपी पदोन्नत हुए। फोन पर हुई बातचीत के दौरान नए सीपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही वो ज्वाइन करने के बाद शहर को समझकर वहां कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed