फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IP Colony residents create ruckus over hike in maintenance charges

Faridabad News: आईपी कॉलोनी में मेंटनेंस शुल्क बढ़ोतरी पर निवासियों ने किया हंगामा

Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
IP Colony residents create ruckus over hike in maintenance charges
आरोप- बिना सहमति के रखरखाव शुल्क 80 फीसदी बढ़ाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर 30-33 स्थित आईपी कॉलोनी-ए और बी पॉकेट में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रखरखाव शुल्क बढ़ाने के विरोध में रविवार रात निवासियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग आरडब्ल्यूए कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और बढ़े हुए रखरखाव बिल जलाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में करीब 100 से 150 लोग शामिल रहे। निवासियों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए ने बिना किसी पूर्व सूचना और सहमति के रखरखाव शुल्क में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पहले तीन महीने के लिए 500 रुपये लिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नगर निगम की ओर से दी जाती हैं, जबकि आरडब्ल्यूए केवल सुरक्षा, सीसीटीवी रखरखाव और सफाई व्यवस्था देखती है। इसके बावजूद शुल्क में इतनी अधिक वृद्धि उचित नहीं है।



निवासी निकिता चड्डा और योगेश कौशिक ने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए ने अपने 962 सदस्यों में से किसी की राय नहीं ली। साथ ही हाल में जोड़े गए करीब 227 नए सदस्यों की मेंबरशिप राशि का भी कोई हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। केतन सूरी ने कहा कि जब लोग जानकारी लेने आरडब्ल्यूए कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


निवासियों ने मांग की है कि सभी लोगों की बैठक बुलाकर सहमति बनने तक बढ़ा हुआ शुल्क लागू न किया जाए। वहीं, आरडब्ल्यूए के विवेक सचदेवा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कॉलोनी में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और अधिकांश निवासी उनके कार्यों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed