फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Investigation started in the case of taking crop compensation by posing as a farmer fraudulently

Faridabad News: फर्जी तरीके से किसान बनकर फसल मुआवजा लेने के मामले में जांच शुरू

Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of taking crop compensation by posing as a farmer fraudulently
नूंह, पलवल के 22 फर्जी किसानों ने दूसरे की जमीन पर सरकार से हड़प लिए रुपये
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। फर्जी तरीके से किसान बनकर फसल का बीमा करा मुआवजा हासिल करने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लिस्ट के आधार पर जल्द ही इन आरोपी किसानों को गिरफ्तार करेगी। ये सभी 22 आरोपी नूंह व पलवल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सबसे पहले लिस्ट के आधार पर चेक किया जाएगा कि ये लोग असल में हैं या नहीं। वेरिफाई कर टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।


मामले में सेंट्रल थाने की पुलिस ने सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर भगत सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। नूंह और पलवल जिले के 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर फर्जीवाड़े की धाराओं में दर्ज की गई है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी 22 लोगों ने फरीदाबाद के गांव नरहावली, मोठूका की जमीन के मालिक बनकर धान की फसल का पोर्टल पर बीमा कराया। बाद में नुकसान बताकर लाखों रुपये मुआवजा हासिल कर लिया। इसके लिए नूंह के तहसील कार्यालय में नोटरी से दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद फर्जी किसान प्रमाण पत्र बनाकर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed