फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Investigation of murder of woman due to election rivalry handed over to Crime Branch

Faridabad News: चुनावी रंजिश में महिला की हत्या की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

Sun, 06 Oct 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation of murder of woman due to election rivalry handed over to Crime Branch
पीएम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नरहावली में शुक्रवार रात को 55 साल की दलित महिला की चुनावी रंजिश के तहत पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच 85 को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। मामले में पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।


गांव नरहावली में शुक्रवार रात को चुनावी रंजिश के तहत गांव के सरपंच अनिल कुमार व उसके साथी मुकेश, हेमराज, रवि, दीपक, देविन्द्र, सुदीप, सचिन , लक्ष्मी , गीता, सोनिया, वर्षा, मनिषा, बंटी, जस्सु द्वारा दलित महिला बबली को घर के बाहर सड़क पर लात घूंसों व सरिये से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच थाना छांयसा की पुलिस कर रही थी, लेकिन देर रात इस केस को क्राइम ब्रांच 85 का सौंप दिया गया है। क्राइम ब्रांच 85 के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि उनको केस की फाइल मिल गई है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जो कि रविवार की देर शाम या सोमवार की सुबह मिलेगी। उसके आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अभी उनकी टीम ने किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। छानबीन के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed