फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Introduction of Digital Evaluation System at JC Bose University

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की शुरूआत

Fri, 03 Apr 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Introduction of Digital Evaluation System at JC Bose University
उत्तर पुस्तिकाओं की होगी ऑन-स्क्रीन मार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के ऑन स्क्रीन मार्किंग के लिए उन्नत डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रीन मार्किंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजीव कुमार ने परीक्षा नियंत्रक तथा उनकी टीम द्वारा उठाए गए सक्रिय कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के शुरू होने से मूल्यांकन प्रक्रिया का समय कम होगा तथा सटीकता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इससे विश्वविद्यालय को निर्धारित समय में परिणाम घोषित करने में मदद मिलेगी और छात्रों की शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सकेगा। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने लर्निंग स्पाइरल प्राइवेट लिमिटेड के साथ उनके द्वारा विकसित उन्नत डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली यू केन इवेलुएट के लिए साझेदारी की है। यह प्रणाली विशेष रूप से विश्वविद्यालयों के लिए व्यक्तिपरक उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए डिजाइन की गई है। इस प्रणाली को मई 2026 की परीक्षाओं से लागू किया जाएगा। इस दोरान सभी शिक्षण विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।



मूल्यांकन प्लेटफार्म है यू केन एवेलुएट

यू केन इवेलुएट लर्निंग, स्पाइरल प्राइवेट लिमिटेड का एक डिजिटल मूल्यांकन प्लेटफॉर्म है जो उत्तर पुस्तिकाओं और आकलनों के मैनुअल मूल्यांकन की प्रक्रिया को सरल बनाता है। हाई स्पीड स्कैनिंग तकनीक सुरक्षित ऑनस्क्रीन मूल्यांकन स्वचालित परिणाम और ग्रेड प्रोसेसिंग तथा कई उन्नत विशेषताओं के साथ यह मूल्यांकन समय को काफी कम करता है। इसके अलावा यह सटीकता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed