फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Internet shut down again in Ballabhgarh

Faridabad News: बल्लभगढ़ में इंटरनेट फिर से बंद

Sun, 06 Aug 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Internet shut down again in Ballabhgarh
बल्लभगढ़ में इंटरनेट फिर से बंद
विज्ञापन

फरीदाबाद। नूंह में हिंसा के बाद रविवार को जिले में इंटरनेट की सुविधाएं चालू की गई हैं लेकिन बल्लभगढ़ में हुई ताजा घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बल्लभगढ़ में इंटरनेट की सुविधा फिर से बंद कर दी। जिला उपायुक्त की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बल्लभगढ़ में रविवार दोपहर एक बजे से सोमवार सात अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है।

दरअसल फरीदाबाद में ज्यादातर धार्मिक हिंसा बल्लभगढ़ के इलाके में ही देखने को मिली है। छांयसा में आरा मशीन पर हुए हमले और ट्रैक्टर में आग लगाने के ताजा मामले के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोबारा से कोई अफवाह या हिंसा ना फैले इसलिए ये फैसला लिया गया है। बल्लभगढ़ के अलावा अन्य इलाके में इंटरनेट की सुविधा जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं के मामले बढ़ने पर पूरे जिले में इंटरनेट की सुविधा बंद की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed