फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International shooter unable to practice due to home conflict

Faridabad News: दिल्ली के ध्यानार्थ गृह क्लेश के कारण अभ्यास नहीं कर पा रहा अंतरराष्ट्रीय शूटर

Tue, 01 Aug 2023 07:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
International shooter unable to practice due to home conflict
आरोप-पिता ने दो राइफल भी अपनी पास रख ली
विज्ञापन

पिता की हरकतों से परेशान बेटे ने पुलिस को दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गृह क्लेश के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक शूटर अपने अभ्यास पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। आरोप है कि पिता रोज घर में झगड़ा करते हैं और उसकी दो राइफल भी अपनी पास रख ली हैं। परेशान होकर खिलाड़ी बेटे ने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली के मोलड़बंद गांव निवासी अमन चपराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 50 और 300 मीटर शूटिंग का खिलाड़ी है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुका है। इन दिनों वह पिता कदम सिंह से परेशान है। आरोप है कि माता-पिता के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। पिता उसकी मां के साथ मारपीट भी करते हैं। मामला शांत करने के लिए वह मां के साथ दिल्ली के शिव फार्म हरिनगर में आकर रहने लगा। कुछ दिन पहले पिता ने अपने बडे़ भाई बृजेश कुमार के साथ शिव फार्म के गेट नंबर दो पर आकर गेट तोड़ दिया और मां-बेटे के साथ मारपीट करने लगे। दोनों ने मिलकर अमन की दो लाइसेंस राइफल, नकदी और आभूषण अलमारी से निकाल लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि इन दोनों राइफल से मां-बेटे, मामा और नाना को जान से मार देगा। पिता की हरकतों से परेशान होकर मां-बेटे अनंगपुर गांव स्थित अपने नाना के घर आकर रहने लगे। आरोप है कि पिता उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अमन ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पिता से दोनों राइफल दिलवाई जाएं, जिससे वह निशानेबाजी का अभ्यास कर सके। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed