फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Day of Disabled: Teacher trainees gave social message through street play

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : शिक्षक प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश

Tue, 02 Dec 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
International Day of Disabled: Teacher trainees gave social message through street play
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर सोसायटी फॉर एडवांस्ड स्टडी इन रिहैबिलिटेशन (एसएएसआर) के शिक्षक प्रशिक्षुओं की ओर से बीके अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग के संदेश को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।


नुक्कड़ नाटक के जरिये प्रशिक्षुओं ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के साथ व्यवहार कैसा होना चाहिए, उनसे बातचीत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, उन्हें किस तरह सपोर्ट और सशक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित लोगों ने नाटक को गंभीरता से देखा और दिव्यांगजन-अनुकूल समाज बनाने के संकल्प के साथ इसकी सराहना की। कार्यक्रम में एसएएसआर के शिक्षक प्रशिक्षुओं के साथ- साथ बीके अस्पताल के स्टाफ और वहां आए लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों का कहना था कि इस तरह की पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed