फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Interlocking tiles will be installed in the streets of Sector-21C.

Faridabad News: सेक्टर-21सी में गलियों में लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइलें

Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles will be installed in the streets of Sector-21C.
साढ़े 32 लाख रुपये हुए मंजूर, अगले महीने से काम शुरू होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम सेक्टर-21सी की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाएगा। इसके लिए साढ़े 32 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। अगले माह से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
इसके तहत वार्ड-20 में कपिल विहार पार्क से नालंदा अपार्टमेंट तक की सड़क और आसपास की गलियों में 80 एमएम मोटाई की एम-40 ग्रेड की इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइलें बिछाई जाएंगी। यह कार्य मकान नंबर 44 से 58, 229 से 249 और 95 से 103 तक की गलियों में कराया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 32 लाख 52 हजार 543 रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि अगले माह से कपिल विहार पार्क के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी की तलाश चल रही है। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed