फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intense sunlight after the rain caused discomfort.

Faridabad News: बारिश के बाद तेज धूप ने किया परेशान

Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Intense sunlight after the rain caused discomfort.
फरीदाबाद। बुधवार को हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप और उमस का असर अधिक रहा।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि, शाम के समय धूप कम होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मौसम सुहावना रहेगा लेकिन सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed