फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Insured workers of Faridabad will get free cancer treatment

Faridabad News: फरीदाबाद के बीमाकृत श्रमिकों को मिलेगा निशुल्क कैंसर उपचार

Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Insured workers of Faridabad will get free cancer treatment
फरीदाबाद के बीमाकृत श्रमिकों को मिलेगा निशुल्क कैंसर उपचार। स्रोत: ईएसआई
ईएसआईसी हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल से किया करार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ईएसआईसी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के साथ अनुबंध किया है। इससे फरीदाबाद के बीमाकृत श्रमिकों को निशुल्क कैंसर उपचार मिलेगा।

ईएसआईसी अधिकारियों के अनुसार यह समझौता टाटा स्मारक केंद्र की इकाई होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के साथ किया गया है। इसके तहत न्यू चंडीगढ़ स्थित 300 बिस्तरों वाले अस्पताल और संगरूर स्थित 125 बिस्तरों वाले अस्पताल में बीमाकृत व्यक्तियों को परामर्श, जांच, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन




होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि ईएसआईसी हरियाणा के पैनल में शामिल होना गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार सभी वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान का उद्देश्य आर्थिक कारणों से किसी भी मरीज को उपचार से वंचित न रहने देना है। ईएसआईसी हरियाणा के राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक राय ने बताया कि यह करार प्रदेश के बीमाकृत व्यक्तियों के लिए वरदान साबित होगा। अब उन्हें टाटा स्मारक केंद्र जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed