फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspired students to make the country self-reliant

Faridabad News: देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mon, 13 Oct 2025 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Inspired students to make the country self-reliant
सराय ख्वाजा स्कूल में हुआ बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों को देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, वोकल फोर लोकल और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु बिल्डथॉन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

बिल्डथॉन 2025 चार प्रमुख राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित है। इसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत शामिल है। बिल्डथॉन का उद्देश्य इन चार लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और नागरिकों को देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य भारत को महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कृषि, प्रौद्योगिकी, निर्माण और सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाना है। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में विकसित करना और स्वदेशी निर्माताओं को समर्थन देना है।
विज्ञापन


युवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा बिल्डथॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। सरकार का विजन 2047 तक एक करोड़ छात्रों को इनोवेटर के रूप में बदलना है। नीति आयोग के सहयोग से आयोजित बिल्डथॉन देश के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग एक करोड़ छात्र भाग ले रहे हैं। बिल्डथॉन कार्यक्रम के जरिये देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed