फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspire Award results declared, 60 students from the district selected

Faridabad News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक का परिणाम घोषित, जिले के 60 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 03 Mar 2026 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspire Award results declared, 60 students from the district selected
-चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी 10 हजार की पुरस्कार राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2025-26 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। घोषित परिणामों में जिले के विद्यार्थियों शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि जिले से कुल 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिले के शिक्षा अधिकारी इन नतीजों से खुश हैं। उनका कहना है कि रैंकिंग के आधार पर भले ही फरीदाबाद आठवें स्थान पर रहा है, पर 60 बच्चों का चयन होने बेहद अच्छी खबर है। चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जिले के 60 विद्यार्थियों का चयन होना न केवल एक सांख्यिकी उपलब्धि है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता, वैज्ञानिक सोच के विकास और नवाचार संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का सशक्त प्रमाण है। फरीदाबाद के स्कूलों में छात्रों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा, समस्या समाधान आधारित गतिविधियों तथा रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


शिक्षकों द्वारा नियमित मार्गदर्शन, विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल निर्माण एवं नवाचार आधारित प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां दी हैं। यही कारण है कि 60 विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सिरसा के सबसे अधिक सौ विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केंद्र सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति प्रारंभिक आयु से ही रुचि उत्पन्न करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों के नवाचार आधारित विचार चयनित होते हैं, उन्हें 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी प्रोजेक्ट, मॉडल को विकसित करने व प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed