फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Insistence on living with lover led to murder; husband arrested.

Faridabad News: प्रेमी के साथ रहने की जिद बनी हत्या की वजह, पति गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Insistence on living with lover led to murder; husband arrested.
-पति ने ही दिलाया था किराये का कमरा, गांव लौटने से इनकार और प्रेमी के साथ रहने की बात सुनकर दोनों को मारने की बनाई थी योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में 30 जून की रात प्रेमी विपिन यादव के सिर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय अपनी पत्नी को वापस गांव ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी विपिन यादव के साथ फरीदाबाद में रहने की बात कह दी। इसके बाद विजय ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों की हत्या की साजिश रची। हालांकि वारदात के दौरान प्रेमी को गोली मारने के बाद लोगों के जाग जाने से वह अपनी पत्नी की हत्या नहीं कर सका। घायल विपिन यादव की दो जुलाई की रात दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला पहले अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी और पिछले करीब सात-आठ वर्षों से आरोपी विजय के साथ रह रही थी। इसी दौरान करीब दो-तीन वर्ष पहले उसकी जान-पहचान पड़ोसी गांव विनायकपुर निवासी विपिन यादव से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले भी दो बार विपिन यादव के साथ घर छोड़कर भाग चुकी थी, जिन मामलों में पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


जून के पहले सप्ताह में महिला अपनी भाभी और बहन से मिलने फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी आई थी। यहां आने के बाद उसने विजय से साफ कह दिया कि अब वह गांव वापस नहीं जाएगी और फरीदाबाद में ही रहेगी। इसके बाद विजय ने ही उसके लिए राजीव कॉलोनी में किराये पर एक कमरा दिला दिया। कुछ समय बाद विपिन यादव भी वहां आकर महिला के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि विजय लगातार पत्नी को गांव लौटने के लिए मनाता रहा, लेकिन महिला ने साफ कह दिया कि वह अब विपिन यादव के साथ ही रहेगी। इसी बात से नाराज होकर विजय ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के तहत 30 जून को विजय देसी पिस्तौल लेकर राजीव कॉलोनी पहुंचा। उसने पत्नी के कमरे पर खाना खाया और रात में सभी लोग मकान की छत पर सो गए। देर रात उसने सो रहे विपिन यादव के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर महिला और अन्य लोग जाग गए, जिससे आरोपी पत्नी पर गोली नहीं चला सका और मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल विपिन यादव को पहले अस्पताल और बाद में दिल्ली ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां दो जुलाई की रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद महिला ने अपने पति विजय के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। विपिन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। अपराध शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने फरीदाबाद, मैनपुरी और कानपुर सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर तीन जुलाई को आरोपी विजय (28), निवासी नगला पीपल, जिला मैनपुरी, हाल निवासी जसवंत नगर, जिला इटावा को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल और दो कारतूस उसने मैनपुरी निवासी अपने एक परिचित से छह हजार रुपये में खरीदे थे। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed