फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Injured by striking the head with a rod.

Faridabad News: सिर पर रॉड मारकर किया घायल

Tue, 29 Sep 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Injured by striking the head with a rod.
फरीदाबाद। दुकान पर हंसी-मजाक को लेकर शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके भतीजे से मारपीट की गई। आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचे ताऊ पर पहले तमंचे से हमला करने की कोशिश की गई और बाद में पीछे से सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

चाकू से भी हमला किया गया। घायल अजय उर्फ राजबीर सिंह की एमएलआर में छह चोट दर्ज की गई हैं और एक्स-रे में फ्रैक्चर मिला है। डबुआ थाना पुलिस ने 27 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।शिकायतकर्ता सागर भाटी के अनुसार, 17 सितंबर को उसका छोटा भाई रोहित दुकान से सामान खरीद रहा था। दुकानदार रितिक और रोहित आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान रोहित भाटी वहां पहुंचा और गाली देने का आरोप लगाते हुए उसके भाई से मारपीट की और कैंची से वार किया। इसके बाद रोहित वहां से भाग गया। शिकायत के मुताबिक बाद में सागर मौके पर पहुंचा तो रोहित भाटी घर से लाठी लेकर आया और उसके व उसके भाई से मारपीट की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed