{"_id":"61506c7d8ebc3e0de74a4d98","slug":"injured-by-a-sharp-weapon-faridabad-news-noi6068320136","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से वार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से वार कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी में एक व्यक्ति को घर में हो रही चोरी का विरोध करना महंगा पड़ गया। चोर उसे धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने उसे बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सिविल अस्पताल बीके और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
धर्मपाल बल्लभगढ़ स्थित तिरखा कॉलोनी में रहता है। वह पापड़ बेचने का काम करता है। बीती रात उसके घर में एक चोर घुस आया। उस दौरान वह सो रहा था। घर में हो रही चोरी की आवाज सुन उसकी आंख खुल गई। उसने चोर का विरोध किया और खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान चोर ने उसे पेट में धारदार हथियार से मारकर फरार हो गया। उधर, देर रात शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और घायल धर्मपाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बीके अस्पताल फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।