फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Infrastructure for electric bus service will be ready in three months.

Faridabad News: इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए तीन माह में तैयार होगा आधारतभूत ढांचा

Thu, 10 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure for electric bus service will be ready in three months.
शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा का आधारतभूत ढांचा तीन माह के अंदर तैयार होगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू हो सकेगा। बुधवार को शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने सेक्टर-12 में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक बस सेवा की कार्ययोजना के अलावा शहर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में उन्हें अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल से संबंधित कार्रवाई आगे बढ़ रही है। फरीदाबाद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। बस स्टैंड के विकास से संबंधित कार्य संबंधित एजेंसियों को सौंपा जा चुका है। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद लगभग तीन माह में बस स्टैंड का आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार करने की योजना है, जिसके पश्चात प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे को तय समय में तैयार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के रखरखाव के लिए प्रभावी और जवाबदेह निगरानी व्यवस्था सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर करीब 18 किलोमीटर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना पर भी तेजी से काम करने को कहा गया है। जिसमें लगभग 900 मीटर क्षेत्र में कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड से करीब 300 एमएम नीचे के स्तर को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बेल्ट विकसित करने के निर्देश दिए। जहां मिट्टी और सीएंडडी वेस्ट के ढेर हैं, उन्हें प्राथमिकता से हटाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
10 एकड़ में बनेगा नगर वन
सेक्टर-61, 62 डिवाइडिंग रोड पर करीब 10 एकड़ में नगर वन विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। इसके अलावा सेक्टर-62-63, 64-65, 62-65 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-61 की आउटर रोड और सेक्टर-32, 33 औद्योगिक क्षेत्र के आसपास हरित विकास किया जाएगा। लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को डीएस ढेसी की अध्यक्षता में फरीदाबाद की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर 14वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक में मंडलायुक्त संजय जून, नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह, एफएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, उपायुक्त आयुष सिन्हा, एचएसवीपी प्रशासक धीरज सहित विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

------------
हर पखवाड़े में सड़कों की निगरानी हो
डीएस ढेसी ने कहा कि सड़क रखरखाव के लिए केवल औपचारिक निरीक्षण पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक पखवाड़े सड़कों का निरीक्षण करने और निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कों पर गड्ढे, , फुटपाथ और जलभराव जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। इसके अलावा बैठक में निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट स्थलों पर पीएम सेंसर, डिस्प्ले बोर्ड, ग्रीन नेट और विंड बैरियर जैसी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा गया। नगर निगम क्षेत्र में पांच सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक लागू होने वाले वायु प्रदूषण नियंत्रण एक्शन प्लान की समीक्षा करते हुए सड़कों की नियमित सफाई और मानसून के बाद सड़कों के किनारे जमा गंदगी और रेत को हटाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed