{"_id":"688526195cfbad00260e4c2b","slug":"information-regarding-dual-desks-was-sought-from-the-principals-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47930-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्राचार्यों से मांगी ड्यूल डेस्क की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्राचार्यों से मांगी ड्यूल डेस्क की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगे। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अगला सत्र शुरू होने से पहले मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। इसे लेकर स्कूल के प्राचार्यों से विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ड्यूल डेस्क की जानकारी मांगी गई है। इसके लिए निदेशालय की ओर से खाका तैयार कर मुहैया करा दिया गया है।
शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ड्यूल डेस्क की डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से खाका तैयार कर भेजा गया है। इसे स्कूलों के प्राचार्यों को भरकर भेजना होगा। इसमें स्कूल और ब्लॉक का नाम, नौवीं से 12वीं तक पंजीकृत छात्र और ड्यूल डेस्क की डिमांड कितनी है, इसकी जानकारी मांगी गई है। यदि विभाग की ओर से मुहैया कराए गए खाका के आधार पर जानकारी नहीं दी गई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
जिले के सभी सरकारी स्कूलों से ड्यूल डेस्क के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसके लिए खाका तैयार कर स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। अगर निर्धारित समय पर जानकारी मुहैया नहीं कराई गई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- अशोक बधेल, जिला शिक्षा अधिकारी।