फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Information about the quality of food items will be available, adulterators will be curbed.

Faridabad News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मिलेगी जानकारी, मिलावटखोरों पर अंकुश लगेगा

Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Information about the quality of food items will be available, adulterators will be curbed.
फरीदाबाद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश में 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को स्वीकृति दिए जाने पर उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। पंचायत ने इसे हरियाणा के उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य पदार्थों से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन


पंचायत के अनुसार मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से अब विभिन्न जिलों में त्वरित जांच संभव हो सकेगी। आमजन को मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जानकारी मिल पाएगी, जिससे मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही बाजार में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा तथा उपभोक्ताओं में विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिलाध्यक्ष अजय भाटिया ने बताया कि ग्राहक पंचायत लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की मांग उठाती रही है। उन्होंने बताया कि बजट पूर्व बैठक में भी मुख्यमंत्री के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखा गया था। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब जिलों में त्वरित जांच की सुविधा प्रदान करेंगी। इसके अतिरिक्त 8 नई आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना से खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक एवं सूक्ष्म जांच संभव होगी। मौजूदा प्रयोगशालाओं को भी आधुनिक उपकरणों और माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन से सुसज्जित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed