{"_id":"655ce99e181c4a8f3c08edc6","slug":"information-about-public-welfare-schemes-will-be-made-available-to-the-common-people-through-vikas-bharat-sankalp-yatra-chief-secretary-faridabad-news-c-24-1-fb11002-3348-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनहित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनहित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी : मुख्य सचिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों को इस यात्रा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। लोग उत्साह के साथ इस यात्रा का स्वागत कर इससे जानकारी प्राप्त करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल प्रचार वाहनों अथवा वैन में प्रचार सामग्री रखी जाए, जोकि लोगों में वितरित की जाए, जिससे आमजन को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि यात्रा का ठहराव जिन-जिन स्थानों पर हो वहां कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। वहां पर स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएं। इसके साथ ही लोगों के परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान चिरायु कार्ड, पेंशन आदि संबंधी कार्य को करने के लिए भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में पूरी तरह से सफल साबित हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। स्कूलों में विकसित भारत को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं। जनता से सीधे जुड़े विभाग जैसे कृषि, बागवानी, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग आदि के अधिकारी भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान साथ रहें और लोगों को अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी दें, जिससे पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान संकल्प शपथ भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों, इलेक्ट्राेनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि प्रचार माध्यमों द्वारा भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे सभी आमजन को इसके बारे में जानकारी मिल सके। अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जिला पलवल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। उन्होंने मुख्य सचिव संजीव कौशल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वीसी में उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना अनुसार कार्य किया जाएगा। लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार वैन द्वारा विभागों की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव तथा शहरी क्षेत्र के तहत वार्डों में संकल्प यात्रा का सफलतम आयोजन किया जाएगा।