फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Industrialists met Bank of India officials at the export meet.

Faridabad News: एक्सपोर्ट मीट में बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मिले उद्योगपति

Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Industrialists met Bank of India officials at the export meet.
उद्योगपतियों ने व्यापारियों की परेशानियों को किया साझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित आईएमटी में शुक्रवार को एक्सपोर्ट मीट का आयोजन किया गया। मीट में फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्योगपतियों ने बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड अजय त्रिपाठी, ईसीसीबी ब्रांच हेड नवारूं चटर्जी और एमएएफ के अध्यक्ष सरदार सुखदेव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान निर्यातकों के हित और समस्याओं के लेकर उद्योगपतियों ने चर्चा की।

इनमें एसोसिएशन के उद्योगपतियों ने एक्सप्रेस लोन मैकेनिज्म को और प्रभावी बनाए जाने की बात कही जिससे की लोन प्रक्रिया और तेज और सरल हो सके। एमएसएमई सेक्टर को बेहतर सेवा देने के लिए स्टाफ का लोड कम किया जाए और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किया जाए। इसके लेकर भी उद्योगपतियों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बैंक और औद्योगिक संघों को एक साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग भी की। जिससे की व्यापार और बैंक से जुड़ी सभी जानकारियां छोटे से बड़े व्यापारी तक पहुंच पाएं। इन सभी चीजों को बैंक अधिकारियों ने जल्द से जल्द अमल में लाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कुछ जानकारियों को भी उद्योगपतियों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया और सरकार की यह पहल एमएसएमई उद्योग जगत को एक नई दिशा और मजबूत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed