फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Industrialist duped of Rs 6.10 lakh in the name of hotel and flight booking

Faridabad News: होटल और फ्लाइट बुकिंग के नाम पर उद्योगपति से 6.10 लाख ठगे

Mon, 28 Oct 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Industrialist duped of Rs 6.10 lakh in the name of hotel and flight booking
साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एक उद्योगपति से साइबर ठगों ने 6.10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से आरोपियों ने कोलकाता में होटल और फ्लाइट टिकट की बुकिंग के नाम पर रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-21 निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने साइबर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनको कुछ दिनों पहले दिल्ली से कोलकाता जाना था। इसके लिए उन्होंने होटल में कमरा बुक कराने और फ्लाइट की टिकट बुक कराने के लिए गूगल किया। फिर एक वेबसाइट से एक बुकिंग एजेंसी का नंबर निकाला। उस नंबर पर बात करके होटल में कमरा और फ्लाइट की टिकट के बारे के लिए कहा। आरोपी ने बुकिंग का पेमेंट करने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी ले ली। उनके क्रेडिट कार्ड से छह लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। जब उद्योगपति को साथ में साइबर ठगी होने की जानकारी हुई तो साइबर थाना एनआईटी में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed