{"_id":"6492f4acc1212b6b8c0e7c64","slug":"industrial-city-became-yogic-resolved-to-stay-healthy-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7323-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योगमय हुई औद्योगिक नगरी, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योगमय हुई औद्योगिक नगरी, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
Wed, 21 Jun 2023 06:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो योगमय हुई औद्योगिक नगरी, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में कई जगहों पर योग शिविर लगाए गए। स्मार्ट सिटी की सोसाइटियों से लेकर गांव तक में शिविर लगाकर योगासन सिखाए गए। लोगों ने प्रशिक्षकों की देखरेख में योग-प्राणायाम किया। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ रहने का भी संकल्प लिया।
पार्क-81 सोसाइटी में मनाया गया योग दिवस
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पार्क-81 में सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान ने बताया कि बुधवार की सुबह लोगों ने योग दिवस मनाया। इस दौरान प्रशिक्षकों की देखरेख में लोगों ने अलग-अलग आसन किये। इसके साथ ही स्वस्थ रहने की संकल्प लिया।
-- -- -- -- -- -
सेक्टर-21 ए में मनाया गया योग दिवस
सेक्टर-21 आरडब्ल्यूए प्रधान गजराज नागर ने बताया कि सेक्टर के सामुदायिक भवन में योग गुरु रामलाल गुप्ता के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से हरियाणा सरकार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी एस. के. मिश्रा, पद्मश्री डॉ. ब्रह्मदत्त, आई पी माटा, केशव फरवा, प्रमोद गुप्ता, के सी अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, रामबीर चेयरमैन, पूर्व लेवर कमिश्नर रूप चंद और आरसी जैन, उप प्रधान जीतराम वशिष्ठ, जगन्नाथ गौतम सहित अन्य लोगों ने योग किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
दयालबाग के लोगों ने किया योग
आरडब्ल्यूए दयालबाग ने योग शिविर का आयोजन किया। सेक्टर-39 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय पर आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सदैव योग करने का प्रण भी लिया। प्रधान डी.एस.राना ने लोगों को प्रतिदिन योग करने का महत्व बताया। अध्यक्ष जेपी मिश्रा के अनुसार शिविर में हल्के व्यायाम के साथ ही प्राणायाम और अनुलोम–विलोम किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
सेक्टर-29 में एक साथ 170 लोगों ने किया योग
सेक्टर-29 के आरडब्ल्यूए प्रधान एसके सिंगला और महासचिव सुबोध नागपाल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर में सेक्टर के 170 लोगों ने योग किया। सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान सुरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। शाखा प्रमुख अर्चना गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंदिर व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
सेक्टर-21 सी में लोगों को किया जागरूक
बुधवार को योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-21 सी स्थित सामुदायिक भवन में आरडब्ल्यूए की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग दिवस आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी आसन किए गए। आरडब्ल्यूए प्रधान महेंद्र शर्मा व पदाधिकारी अजय ऋषि ने बताया कि भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सुबह योग किया।
-- -
बाल गृह के बच्चों ने भाग लिया
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा की ओर से आयोजित योग दिवस 95 बच्चों समेत अन्य ने भाग लिया। शिक्षा विभाग द्वारा समग्र योजना के अंतर्गत रह रहे शहरी वंचित बच्चे एवं बाल गृह फरीदाबाद के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनिल दहिया कार्यक्रम अधिकारी एवं धर्मपाल डी पी ने मंच से योगासन करवाएं। कार्यक्रम में बाल भवन स्टाफ में मीनू शर्मा, मांगें राम, सुमित शर्मा, सुनीता देवी, राम शरण, सुमन, भगवान सिंह, सतीश, राजेश सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
-- -
मंदिर में भी योग दिवस मनाया गया
पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव कुमार देव श्री सिद्ध दाता आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में भगवान नारायण के समक्ष प्रार्थना की। पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया
-- -
जे. सी. बोस विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए में योग दिवस में 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. एस.के. तोमर, कुलसचिव प्रो. एसके. गर्ग तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मुनीश वशिष्ठ सहित कर्मचारियों तथा निरामय योग क्लब से जुड़े सदस्यों ने योग सत्र में हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. तोमर ने कहा कि योग विश्व को भारत की प्राचीन परंपरा की एक अमूल्य देन है।
-- -
लंदन में योग दिवस मनया
फरीदाबाद। बुधवार को उद्यमी और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बीआर भाटिया व एसके जैन ने लंदन में बर्मिंघम पैलेस के बाहर योग कर अपनी संस्कृति की छाप छोड़ी। उन्हें योग करता देख उनके साथ विदेशी पर्यटक भी योग करने लगे। उन्होंने सुबह 7.15 बजे योग किया। बीआर भाटिया ने बताया कि भारतीय जहां भी होते हैं अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं।