फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Indigenous chips will provide affordable and modern equipment to persons with disabilities

Faridabad News: स्वदेशी चिप से दिव्यांगजनों को सस्ते और आधुनिक उपकरण मिलेंगे

Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indigenous chips will provide affordable and modern equipment to persons with disabilities
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में एलिम
एलिम्को का हाईटेक उत्पादन केंद्र शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण निर्माण को नई दिशा देते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के अत्याधुनिक सहायक उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र का शुभारंभ किया जबकि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया और यहां स्थापित सर्फेस माउंट टेक्नोलॉजी (एसएमटी) चिप निर्माण यूनिट का जायजा लिया। इस यूनिट में अब सहायक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली चिप का निर्माण देश में ही होगा जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी और लागत भी कम होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल है। आधुनिक तकनीकों के जरिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरण देश में ही तैयार होंगे जिससे जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बढ़े हुए बजट और बेहतर प्रबंधन से इस क्षेत्र में तेजी आई है। उन्होंने फरीदाबाद की औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यह केंद्र शहर को तकनीकी रूप से और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आधुनिक व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सीधे राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed