फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ???? ??? ?? : ?????? ????India closed today: markets will not be open for work in government departments

भारत बंद में बाजार खेले, सरकारी विभागों में कामकाज रहेगा ठप

Mon, 07 Dec 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
???? ??? ?? : ?????? ????India closed today: markets will not be open for work in government departments
फरीदाबाद। कृषि कानूनों को लेकर किसानों की ओर से मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान देशभर में चक्का जाम रहेगा। वहीं, फरीदाबाद में बाजार खुले रहेंगे। मंडी में अन्य दिनों की तरह सब्जियां पहुंचेगी, मगर किसान और कर्मचारी संगठन की ओर से दफ्तरों में कामकाज ठप रखा जाएगा। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

नहर पार किसान संघर्ष समिति और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पहले कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ जुड़ चुका है। किसानों को अपना समर्थन दे चुका है। मंगलवार को किसानों के चक्का जाम आंदोलन में भी पूरी तरह साथ खड़े रहने की बात कही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने मोदी सरकार द्वारा कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने के लिए संसद में जबरन पारित किए गए तीन कृषि कानूनों व बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के प्रतिनिधियों के साथ गंभीरता एवं खुले मन से बातचीत नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत केवल आम जनता को दिखाने के लिए कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा और किसानों की अन्य मांगों का समाधान नहीं होगा, सर्व कर्मचारी संघ किसानों के साथ खड़ा है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह व किसान संघर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत ने कहा कि मोदी सरकार ने कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के प्रतिनिधि संगठनों से विचार-विमर्श किए बिना संसद में जबरन तीन कृषि बिलों को पास कर लिया, जबकि किसान संगठन तो लंबे समय से स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बैठक कर तैयार की रणनीति
किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए बीके नगर निगम चौक स्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ के कार्यालय में ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक में रणनीति बनाईं गई। सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता एटक के प्रधान बिशंबर सिंह ने की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, एचएमएस के राजपाल डांगी, आईसीटी (यू) के कामरेड जवाहरलाल, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान करतार सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कारखानों की यूनियनों के सदस्यों, स्कीम वर्कर, सभी विभागों सहित बैंक, बीमा में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस भारत बंद में शामिल किया जाए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित सभी विभागों में कामकाज बंद रखा जाएगा। सभी कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
सभी दुकानें रोजाना की तरह खुलेंगी
व्यापारी एकता मंच एनआईटी नंबर एक के प्रधान अजय नौनिहाल ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। इन्हें सरकार को मान लेना चाहिए। वहीं भारत बंद को लेकर कमेटी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए मंगलवार को बाजार खुला रहेगा। सभी दुकानें रोजाना की तरह खुलेंगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान प्रेम खट्टर ने कहा कि किसानों की हड़ताल से बाजार पर काफी फर्क पड़ा है। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुलेगा। लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

कोट
सभी थाना प्रभारियों के हिसाब से मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे। लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। कर्मचारी और किसान संगठन शहर में कहीं प्रदर्शन करते भी हैं तो इस बात का ध्यान रहे कि इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- यशपाल यादव, जिला उपायुुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed