{"_id":"60facc268ebc3e57f242da4f","slug":"indefinite-picket-of-rural-sweeper-faridabad-news-noi5952058118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सफाई कर्मचारी का अनिश्चितकाल धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सफाई कर्मचारी का अनिश्चितकाल धरना
विज्ञापन
फरीदाबाद। छह महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण सफाई कर्मचारी दो दिनों से नगर निगम के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना हैं कि वेतन नहीं मिलने से उनका गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। अब कर्ज लेकर अपना घर चला रहे हैं। लेकिन, अधिकारी उनकी समस्या पर गौर नहीं कर रहे है। उनके सामने बड़ी मुसीबत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
नगर निगम में जिले के 24 गांवों को शामिल किया गया। इसके बाद जनवरी महीने में इसकी औपचारिकता पूरी कर ली गई लेकिन ग्रामीण कर्मचारियों का स्थानांतरण करने की प्रक्रिया निगम द्वारा पूरी नहीं की गई। जिसको लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी निगम के गेट के बाहर दो दिनों से अनिश्चितकाल धरने पर बैठे हुए है।
यूनियन के जिला महा सचिव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 गांव के कर्मचारी बड़ी मेहनत के साथ 14 वर्ष से काम कर रहे है लेकिन सात महीने के बीत जाने के बाद कर्मचारियों को निगम में लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इस कारण उनका छह महीने का वेतन अटका पड़ा है। जिससे कर्मचारियों के भूखे मरने की नौबत आ गई है।