{"_id":"6197df28b210f7353b138eb3","slug":"increse-dengue-patient-faridabad-news-noi616771874","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के पांच और मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के पांच और मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पांच और डेंगू के मरीजों की पुष्टि की। इसके बाद अब जिले में इसकी कुल संख्या बढ़कर 297 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में जगह-जगह फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार दिन पहले तक जिले में डेंगू के कम मामले आ रहे थे। लेकिन इसमें फिर इजाफा होने लगा है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों के दौरान ही जिले में डेंगू के 21 नए मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 5 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 297 हो गई है। साल 2015 के बाद पहली बार डेंगू मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंची है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग आने वाले कुछ दिनों में ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आने की बात कह रहा है। स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि दो - तीन दिन से डेंगू के मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ी है। हालांकि अगले एक सप्ताह में स्थिति नियंत्रण में आने की उम्मीद है। अभी तक 6100 से अधिक लोगों को डेंगू के मच्छरों के लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा चुका है।