{"_id":"6aee1dcd1ce122a5c200be7e","slug":"increased-demand-for-flowers-during-diwali-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84777-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिवाली पर फूलों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिवाली पर फूलों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली पर घरों को सजाने और पूजा-अर्चना के लिए फूलों की मांग देखने को मिली। हालांकि, दामों में कोई खास बढ़ोरी नजर नहीं शहर के एनआईटी-1, एनआईटी-5, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों में फूलों की जमकर खरीदारी हुई ।
दिवाली पर घरों के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर और आंगन तक को फूलों से सजाने की परंपरा है। ऐसे में गेंदे, गुलाब और कमल के फूलों की सबसे अधिक मांग रहती है। फूलों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंच रहे हैं। कोई घर की सजावट के लिए थोक में फूल खरीद रहा है तो कोई पूजा और दरवाजे पर सजावट के लिए जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहा है।एनआईटी एक बाजार में फूल विक्रेता सुनील के अनुसार, पिछले साल गुलाब का एक फूल करीब पांच रुपये लेकर 20 रुपये तक मिल रहा था। इस बार भी इनकी कीमत इतनी ही थी। पिछले साल कमल का फूल दिवाली वाले दिन करीब 150 रुपये में मिला था। हालांकि, शुक्रवार को 100 रुपये का मिल रहा था । वहीं, गेंदे के फूलों की छोटी माला, जो पिछले साल 20 से 30 रुपये में मिल जाती थी, अब 50 रुपये तक में बिक रही है। हालांकि, प्रति किलो 320 रुपये मिल रहा था। त्योहार पर घर को पारंपरिक और आकर्षक तरीके से सजाने के लिए लोग फूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजारों में फूलों की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।