फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In view of the Prime Minister's public meeting, the traffic police issued advisory...

Faridabad News: प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी...

Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
In view of the Prime Minister's public meeting, the traffic police issued advisory...
प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। यातायात व्यव्स्था बनाएं रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर भारी और हल्के वाहनों को प्रतिबंधित किया है। जिसका उल्लंघन करने पर वाहन चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर को पलवल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यातायात के सुगम संचालन और शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक राजधानी दिल्ली की ओर से पलवल की सीमा में सभी प्रकार के भारी वाहन और हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अगर कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

----

इन रूट पर रहेगा प्रतिबंध...
. आगरा-मथुरा हाईवे पर सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक फरीदाबाद एवं दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों का फरीदाबाद की सीमा से ज़िला पलवल की सीमा में प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



. यातायात पुलिस ने 9 बजे से शाम 6 बजे तक पलवल की तरफ जाने के लिए दिल्ली मथुरा रोड ( NH-44) का इस्तेमाल करने से बचने और जरूरी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बाईपास का प्रयोग करने के लिए कहा है।


. कैली से गदपुरी-पृथला की तरफ जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग बाईपास रोड का प्रयोग करना होगा।



. फरीदाबाद से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का इस्तेमाल ना करें । इसके स्थान पर सभी वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग केएमपी या केजीपी, बडोदरा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करें।


. सभी वाहन चालक वडोदरा एक्सप्रेस-वे की ओंर जाने के लिए कैली से जाजरू अंडरपास मार्ग का प्रयोग करें।
. सभी प्रकार के वाहन चालक केएमपी तभा केजीपी एक्सप्रेस-वे की ओर जाने के लिए फरीदाबाद बाईपास से आईएमटी चौक होते हुए चंदावली-दयालपुर मार्ग का इस्तेमाल करें।


. राजधानी दिल्ली की ओर से पलवल की ओर जाने वाले वाहन चालक बदरपुर बॉर्डर से बाईपास मार्ग होते हुए केएमपी तथा केजीपी एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करें।
. यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि उपरोक्त समय अवधि के दौरान यात्रा के लिए निजी वाहन के स्थान पर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed