फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In view of Brij Mandal Yatra, the police kept Bittu Bajrangi under control

Faridabad News: बृज मंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को पाबंद रखा

Tue, 15 Jul 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In view of Brij Mandal Yatra, the police kept Bittu Bajrangi under control
डबुआ थाना की टीम ने बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर कानून व्यवस्था का हवाला देेते हुए घर में रहने की हिदायत दी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह जिले में बृज मंडल यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बिट्टू बजरंगी को सोमवार को फरीदाबाद पुलिस ने पाबंद रखा। डबुआ थाना पुलिस की ओर से बीएनएसएस की धाराओं में नोटिस देकर कानून व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया और बिट्टू बजरंगी को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न करने की हिदायत दी गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 154, 168 के तहत नोटिस देकर सोमवार को बिट्टू बजरंगी को पांबद किया गया।

नूंह में बृज मंडल यात्रा के दौरान साल 2023 में हिंसा हुई थी। ये हिंसा नूंह जिले के अलावा आस-पास के जिलों तक भी पहुंची थी। नूंह हिसा का आरोप गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीदाबाद निवासी बिट्टू बजरंगी पर लगा था। यात्रा से पहले बजरंगी की ओर से सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट की गई थी। इनसे माहौल खराब हो गया था और बाद में हिंसा हुई। बिट्टू बजरंगी ने इस बार भी बृज मंडल यात्रा में शामिल होने के लिए परमिशन नूंह जिला प्रशासन से मांगी थी। इसके लिए उसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की थी। इसके बावजूद भी उसे कानून व्यवस्था के लिहाज से परमिशन नहीं मिली।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को बृज मंडल यात्रा को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस की डबुआ थाना की टीम ने बिट्टू बजरंगी को पाबंद रखा। उसे घर से बाहर न निकलने और सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट न करने की हिदायत दी गई। पुलिस की हिदायत का बिट्टू बजरंगी ने पालन किया और वो घर पर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed