{"_id":"69fce1ad700bcfd0190966a4","slug":"in-the-100-meter-race-lakshmi-came-first-rakhi-second-and-sudha-third-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69386-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी पहले, राखी दूसरे और सुधा तीसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी पहले, राखी दूसरे और सुधा तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन
विश्व एथलेटिक्स दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर गांव नीमका स्थित राजा जैत सिंह नागर खेल परिसर में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने पहला, राखी ने दूसरा और सुधा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सलमान पहले, रिहान दूसरे और जिशान तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में विश्वजीत ने पहला और मयंक नागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में भी विश्वजीत पहले और विपिन नागर दूसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में मयंक नागर ने पहला स्थान हासिल किया। किड्स 60 मीटर दौड़ में भवेश ने बाजी मारी।
इसका आयोजन सेना से सेवानिवृत्त और खेल प्रशिक्षक रामकिशन नागर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर सरपंच राजबीर नागर ने खिलाड़ियों को मोबाइल से दूरी बनाकर खेलों में समय देने की सलाह दी। समाजसेवी प्रताप नागर ने अनुशासन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।