{"_id":"601d7f188ebc3ed1ac0740dc","slug":"in-single-day-robbers-stole-no-of-car-police-doesnot-take-any-action-faridabad-news-noi56398321","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पकड़ने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पकड़ने में नाकाम
विज्ञापन
फरीदाबाद। वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दो दिनों में दर्जन भर वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस की कार्रवाई भी ऐसे में मामलों को दर्ज करने तक ही सीमित है।
सेक्टर-7 थाना पुलिस में दिलशाद गार्डन निवासी अजय ने शिकायत में बताया कि वह पेस्ट कंट्रोल का काम करता है। दो फरवरी को वह सेक्टर-8 में काम करने आया था। उसके साथ उसका एक साथी हरिमोहन भी था। काम खत्म होने के बाद जब वह बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी। गांधी कालोनी निवासी जसवंत ने सेक्टर-7 थाने में बताया कि वह सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करता है। तीन फरवरी को उसने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी की थी। शाम को जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।
सेक्टर-58 थाने में ओल्ड फरीदाबाद निवासी समीर ने बताया कि सीकरी स्थित सनपैक सोलूशन कंपनी में फिटर के पद पर नौकरी करता है। दो फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल से कंपनी में काम करने गया। दोपहर को जब वह बाहर आया तो वाहन चोरी हो चुका था। थाना आदर्श नगर में किरनपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-16 स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। तीन फरवरी को अपनी गाड़ी से ही नौकरी पर गया। रात को उसने गाड़ी घर के सामने खड़ी कर दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह सोकर उठा तो गाड़ी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
पूर्वी चावला कालोनी निवासी बलवान सिंह ने थाना आदर्श नगर में दी शिकायत में कहा कि वह आयशर कैंटर चलाता है। तीन फरवरी को उसने अपना कैंटर अनाजमंडी में खड़ा किया था। सुबह करीब 9 बजे जब वह कैंटर लेने आया तो वह चोरी हो चुका था। दयालपुर निवासी प्रदीप ने थाना सदर में बताया कि तीन फरवरी को उसने अपनी गाड़ी को घर के सामने खड़ी किया था। जब वह सुबह उठा तो उसकी गाड़ी का साइलेंसर चोरी हो चुका था। सेक्टर-23ए निवासी अखिलेश कुमार ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी गाड़ी तीन फरवरी शाम करीब आठ बजे द्रोणाचार्य स्कूल के सामने खाली मैदान में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह गाड़ी वहां नहीं थी। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।