फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In sector-22 there is a problem of dirt all over the house, there is dirty water in the houses

Faridabad News: सेक्टर-22 में चारों ओर गंदगी का आलम, घरों में आता है गंदा पानी

Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In sector-22 there is a problem of dirt all over the house, there is dirty water in the houses
लोगों ने कहा, बीमारी फैलने की रहती है आशंका, शिकायत के बाद भी नहीं होता समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-22 में चारों ओर गंदगी, जलभराव और घरों में गंदा पानी आने से निवासी परेशान हैं। इसके अलावा सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने और लावारिस पशुओं व कुत्तों के आतंक से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कई बार घरों में आने वाले पानी में सीवर का पानी मिल कर आता है, जोकि न तो पीने योग्य होता है और न ही उससे घर का कोई काम कार्य किया जा सकता है। जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। ये सब बातें बृहस्पतिवार को सेक्टर के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।

हरजिंदर, प्रवीन, सीमा, कोमल, बिमला, कमलेश, खजानी, सुनीता व अन्य लोगों ने बताया कि सारन रोड से लेकर गुरुद्वारा रोड और डिस्पोजल तक जलभराव होता है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके साथ ही सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। जिससे परेशानी होती है। इसके अलावा सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण लोगों का रात के समय निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि यहां लावारिस पशुओं को कारण लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सांड लोगों पर हमला कर देते हैंं। कई बार कुत्तों का झुंड लोगों पर हमला कर देता है। इस बारे में कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, प्रशासन के सर पर जूं तक नहीं रेंगती। निवासियों का कहना है कि पार्षद केवल हमारे पास वोट मांगने आते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद दोबारा नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां का पार्क भी बदहाल स्थिति में है। निवासियों कि मांग की यहां एक वार्ड कमेटी का गठन हो। जहां लोग अपनी समस्या रख सकें। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।

-----

लोगों से बातचीत



वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है। जिससे लोग दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। - बिजेंद्र सिंह, निवासी




घरों में साफ पानी में सीवर का पानी मिलकर आता है। जिससे कोई कार्य नहीं किया जा सकता। बीमारी होने का भी डर बना रहता है। - सीमा नागर, निवासी
--

प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन होना चाहिए जहां लोग अपनी समस्या रख सकें। पार्षद केवल नाम की हैं। सभी कार्य उनके पति देखते हैं। -
प्रवीन गुलाटी, निवासी
--

लावारिस पशुओं और कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। - खजानी, निवासी


---



पार्क में टहलने के लिए कोई ट्रैक नहीं है। बरसात के मौसम में पूरे पार्क में कीचड़ हो जाता है। जिससे कोई भी पार्क में नहीं आ पाता। - कमलेश, निवासी
--

पार्षद से मिलना होता है तो वो कभी नहीं मिलती हैं। उनका कोई दफ्तर नहीं है। जहां जाकर हम उनसे अपनी शिकायत कर सकें। - कोमल तेवतिया, निवासी









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article