{"_id":"62dd7c69d7eca609580e958b","slug":"in-ballabgarh-laborer-beaten-to-death-by-stone-pelting-for-demanding-rs-300-wages-three-accused-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगी तो मिली मौत: 300 रुपये दिहाड़ी मांगने पर युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, ढोल बजाता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगी तो मिली मौत: 300 रुपये दिहाड़ी मांगने पर युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, ढोल बजाता था मृतक
Sun, 24 Jul 2022 10:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:38 PM IST
सार
वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अर्जुन और आरोपी ढोल बजाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
मृतक मजदूरी अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम नहर में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान चावला कॉलोनी निवासी अर्जुन (19) के रूप में हुई। अर्जुन दो दिन से घर से लापता था। पिता मनोज ने चावला कॉलोनी चौकी में इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन ने आरोपियों से ढोल बजाने की बकाया दिहाड़ी के 300 रुपये मांगे थे। इस बात पर हुई कहासुनी हाथापाई मे बदल गई। आरोपियों ने अर्जुन के सिर पर ईंट और पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अर्जुन की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि शुक्रवार से उनका बेटा घर नही पहुंचा है। वह एक कंपनी में नौकरी करता है और ढोल बजाने का भी काम करता है। अर्जुन की मां ने कहा कि उसका पड़ोस के ही कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अर्जुन की तलाश शुरू की। रविवार सुबह आठ बजे उसका शव नहर से बरामद हो गया।
विज्ञापन
वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अर्जुन और आरोपी ढोल बजाने का काम करते हैं। पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन ने आरोपियों से ढोल बजाने की बकाया दिहाड़ी के 300 रुपये मांगे थे। इस बात पर हुई कहासुनी हाथापाई मे बदल गई। आरोपियों ने अर्जुन के सिर पर ईंट और पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल में रखवाया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रहा है।
विज्ञापन