फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In 9 months, 4581 vehicles were challaned and crores of rupees were collected

Faridabad News: 9 महीने में 4581 वाहनों के काटे गए चालान, करोड़ों रुपये वसूले

Wed, 30 Apr 2025 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
In 9 months, 4581 vehicles were challaned and crores of rupees were collected
आरटीओ विभाग की ओर से 1361 चालान ओवरलोड के आरोप में किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से दिन प्रतिदिन चालान किए जा रहे है। वहीं ओवरलोड को लेकर रात में चेकिंग कर चालान करते हैं।

विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 9 महीने में 4581 वाहनों के चालान किए गए हैं। विभाग ने करीब 8 करोड़ रुपये की वसूली की है, जिसमें से 1361 वाहन ओवरलोड के हैं। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर अवैध रूप से काफी संख्या में वाहन दौड़ रहे हैं, जिसकी वजह से कई बार सड़क हादसे भी होते हैं। उन्हीं सड़क हादसों को रोकने के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर चालान किए जाते हैं। जिसके अनुसार जुलाई 2024 से लेकर मार्च 2025 तक विभाग की ओर से कुल 4581 चालान किए गए। आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2024 में विभाग की ओर से 209, अगस्त 2024 में 181, सितंबर 2024 में 201, अक्तूबर 2024 में 230, नवंबर 2024 में 566, दिसंबर 2024 में 1408, जनवरी 2025 में 828, फरवरी 2025 में 601 और मार्च 2025 में 307 चालान किए गए हैं। इन सभी चालान से विभाग ने करीब 8 करोड़ 7 लाख 2562 रुपये की वसूली की है। आकड़ों के अनुसार इन 4581 चालान में से 1361 चाला ओवरलोड के हैं। जुलाई 2024 में 138, अगस्त 2024 122, सितंबर 2024 में 144, अक्तूबर 2024 में 92, नवंबर 2024 में 92, दिसंबर 2024 में 77, जनवरी 2025 में 178, फरवरी 2025 में 263 और मार्च 2025 में 255 ओवरलोड के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed