{"_id":"69020224b4c0107bff0516ef","slug":"improving-sanitation-system-is-the-top-responsibility-of-the-administration-commissioner-faridabad-news-c-24-1-gur1002-70819-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी: आयुक्त
विज्ञापन
गार्बेज प्वाइंटों से समय पर कचरा उठान और नियमित निगरानी के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्यों को केवल औपचारिकता न समझते हुए इसे एक जनसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा मिशन मानकर करें।
आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में सफाई की निरंतर निगरानी, संसाधनों का समुचित उपयोग और जिम्मेदारीपूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के लिए टीम वर्क और समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
मंडलायुक्त ने स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सभी स्तर पर जिम्मेदारी और सतर्कता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट से प्रतिदिन सुबह समय पर कचरा उठाया जाए और कोई भी प्वाइंट बिना गार्बेज ट्रॉली के न रहे। सभी ट्रॉलियां दिन में कम से कम दो बार खाली की जाएं तथा सेकेंडरी कचरा संग्रहण स्थलों से भी नियमित रूप से कचरा उठान हो।
विज्ञापन
मलबा डंपिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक में निर्णय लिया गया है कि अवैध रूप से कचरा व मलबा डंपिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके तहत नगर निगम, आरटीए व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। यह टीम अवैध कचरा व मलबा डंपिंग करने वाले वाहनों को जब्त करेगी तथा यह सुनिश्चित करेगी कि वाहन कोर्ट के माध्यम से सुपुर्ददारी पर ही छोड़ा जाए। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, एएलसी कुशल कटारिया, जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया, सीटीएम सपना यादव, हिपा की संयुक्त निदेशक ज्योति नागपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।