{"_id":"6a95c8c3c8abc2b6930b3b94","slug":"impressive-performance-by-the-formidable-singmar-in-tunisia-defeated-the-spanish-player-in-straight-sets-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78843-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्यूनीशिया में भव्य सिंगमार का दमदार खेल, स्पेन के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्यूनीशिया में भव्य सिंगमार का दमदार खेल, स्पेन के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया
विज्ञापन
अब लक्जमबर्ग के यानिक बालुस्का से होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के उभरते टेनिस खिलाड़ी भव्य सिंगमार ने ट्यूनीशिया के मोनास्तिर में आयोजित आईटीएफ एम 15 प्रतियोगिता में शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भव्य ने स्पेन के मिगुएल पेरेज तोरिबियो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मुकाबले में भव्य ने दोनों सेटों में 6-4 के समान अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अहम मौकों पर अंक जुटाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का अवसर नहीं दिया। अब उनकी नजर अगले मुकाबले पर है, जहां उनका सामना लक्जमबर्ग के यानिक बालुस्का से होगा। यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। भव्य की इस जीत को महज एक मुकाबले की सफलता के बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके बढ़ते आत्मविश्वास के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 15 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में स्पेन के खिलाड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत भव्य की निरंतरता और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाती है। भव्य के पिता और कोच संजय सिंगमार का कहना है कि स्थानीय स्तर से निकलकर विदेशी खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करना भव्य के लिए अनुभव जुटाने के साथ-साथ रैंकिंग और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।