{"_id":"60db53e88ebc3ec20b2186ee","slug":"illegal-warehouse-of-drugs-busted-faridabad-news-noi5905688121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं के अवैध गोदाम का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं के अवैध गोदाम का भंडाफोड़
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला खाद्य एवं औषधी नियंत्रक विभाग ने सेक्टर-10 में चलाए जा रहे दवाओं के अवैध गोदाम का भंडाफोड़ किया है। मौके पर टीम लाखों रुपये की दवाइयों को जब्त किया। यह गोदाम पार्क अस्पताल का बताया गया। इस अवैध गोदाम से 45 तरह की दवाओं को सील कर अदालत से उनकी कस्टडी ले ली है। वहीं छह दवाओं के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजा गया है।
वरिष्ठ औषधी नियंत्रक अधिकारी करण सिंह गोदारा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-10 में एक जगह पर भारी मात्रा में दवाओं का संग्रह करके रखा गया है। जानकारी के आधार पर उन्होंने एक टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर ओषधी निरीक्षक संदीप गहलान को साथ कार्रवाई की। पार्क अस्पताल के पास भारी मात्रा में दवा मिला, आसपास के लोगों से पूछने पर पता लगा कि यह गोदाम पार्क अस्पताल में कार्यरत मेडिकल स्टोर पार्क फार्मेसी का है, तो उन्होंने उक्त फार्मेसी से जिम्मेवार व्यक्ति को बुलाया तो उन्होंने इस गोदाम का ताला खोला, तो वह आश्चर्य चकित रह गए कि बिना लाइसेंस लिए गोदाम में लाखों रुपये की दवाएं अवैध रूप से रखी गई थीं। गोदारा के अनुसार जांच के बाद इस गोदाम में कुल 45 तरह की दवाएं पाई गई।
उन्होंने बताया कि कोई भी दवा बिक्रेता केवल उसी स्थान पर दवाओं का संग्रह कर सकता है जिस जगह के लिए विभाग से उन्होंने लाइसेंस लिया हुआ हो, लेकिन इस स्थान के लिए विभाग से कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया था, जिस कारण इस गोदाम से बरामद दवाओं को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। गोदारा ने दवा विक्रेताओं से आह्वान किया है कि वह कोई भी गैर कानूनी तरीका न अपनाए, यदि अपनी दुकान से अलग कहीं पर भी वह दवाओं का संग्रह करते हैं तो वहां के लिए विभाग से लाइसेंस जरूर लें, यही नहीं बिना बिल के न तो दवा बेचे न खरीदें, जिन दवाओं की बिक्री सरकार ने प्रतिबंधित की हुई है उनकी बिक्री न करें।