{"_id":"6a3c1169ef3b61f0420ea2c0","slug":"illegal-roadside-parking-is-disrupting-the-traffic-flow-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73140-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर अवैध पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर अवैध पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
एनआईटी-2 क्षेत्र में चौड़ी सड़क भी दिखने लगती है संकरी, लोगों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-2 क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़क को चौड़ा कर बीच में डिवाइडर लगाया गया था ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके बाद भी यहां अवैध पार्किंग के कारण यह यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है और चौड़ी सड़क फिर से संकरी हो गई है।
स्थानीय निवासी हरीश कहना है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर दिया जाता है, जिससे रास्ता काफी हद तक बाधित हो जाता है। कई जगह तो पूरी सड़क पर ही वाहन खड़े दिखाई देते हैं, जिससे आने-जाने के लिए जगह कम बचती है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब ऑफिस समय और बाजार की भीड़ के कारण भारी जाम लग जाता है। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आते हैं और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं।
इसके चलते लोगों को अपने काम पर पहुंचने में देरी होती है और रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों को भी मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। कई बार ऐसी स्थिति में छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों को भी निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
दुकानदार दीपक अग्रवाल का कहना है कि सड़क पर अवैध पार्किंग की वजह से ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कई बार जाम के कारण लोग बिना रुके ही आगे निकल जाते हैं, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ता है।