फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal parking of vehicles on expressways and service lanes will be curbed.

Faridabad News: एक्सप्रेसवे और सर्विस लेन पर वाहनों की अवैध पार्किंग पर लगेगा अंकुश

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking of vehicles on expressways and service lanes will be curbed.
डीसी ने एक्सप्रेसवे के निकासी स्थलों के पास दिशा सूचक बोर्डों पर स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त व निगम आयुक्त ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डिस्पोजल और नालियों से संबंधित मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्वयं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों और पानी निकासी के लिए बनाए गए डिस्पोजल प्वाइंट्स का मौके पर निरीक्षण करें। डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा न होने दें। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेसवे पर निकासी स्थलों के पास लगाए गए सभी दिशा सूचक बोर्डों पर पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए।

डीसी विक्रम सिंह ने एनएचएआई और एफएमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के फ्लाईओवर के नीचे किसी भी प्रकार की गंदगी या कचरा जमा न होने दिया जाए। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के नीचे और आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे स्थानों की नियमित निगरानी की जाए जहां गंदगी या अपशिष्ट बार-बार एकत्रित होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कहीं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगी ग्रिल टूटी या क्षतिग्रस्त है, तो उसे शीघ्रता से दुरुस्त कराया जाए, ताकि हरित क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता बनी रहे। विक्रम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और पुलों के नीचे रेहड़ियां लगाने या किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल

नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे के दोनों ओर बनी स्ट्रॉम वाटर लाइन पूरी तरह से आपस में कनेक्टेड (संयुक्त) हों, ताकि वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार के जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।समीक्षा बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अंकित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed