{"_id":"68dbe8e5d320b142ad068cab","slug":"illegal-encroachment-removed-from-bk-chowk-to-dussehra-maidan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52577-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके चौक से दशहरा मैदान तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके चौक से दशहरा मैदान तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दशहरा मैदान में लगने वाले मेले को लेकर बीके चौक से दशहरा मैदान तक अतिक्रमण काफी बढ़ गया था। मंगलवार को निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को हटाया। इस दौरान निगम ने अवैध रूप से सड़क पर रखे सामान को भी जब्त किया।
जानकारों का कहना है कि मेले को लेकर सड़क के किनारे दुकानें लगाई जा रही थीं। वहीं, कुछ दुकानदार सड़क का काफी हिस्सा घेरकर दुकान लगा रहे थे। निगम के कर्मचारियों की तरफ से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोगों ने अपना सामान नहीं हटाया।
मंगलवार की सुबह निगम की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी लेकर पहुंची व अवैध रूप से सड़क पर लगी दुकानों को हटा दिया। इस दौरान सड़क पर रखा हुआ सामान भी जब्त कर लिया गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई है लेकिन कुछ दुकानदार नियमों को अनदेखा कर काम कर रहे हैं। आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।