{"_id":"648af04f504c65cf9f05fc0c","slug":"illegal-encroachment-on-the-green-belt-of-panchayat-building-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6861-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंचायत भवन के ग्रीन बेल्ट पर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंचायत भवन के ग्रीन बेल्ट पर किया अवैध कब्जा
Thu, 15 Jun 2023 05:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन के ग्रीन बेल्ट पर किया अवैध कब्जा अभी सभी वकील पुरानी सीटों पर ही सेवाएं दे रहे हैं संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नए उपमंडल कार्यालय में सीटों को लेकर असंतुष्ट कुछ वकीलों ने पंचायत भवन के अंदर बनी ग्रीन बेल्ट पर टीन शेड डाल कर अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
कई सालों से बल्लभगढ़ स्थित पंचायत भवन में पीछे की ओर अधिवक्ता व डीड राइटर बैठते हैं। सभी को प्रशासन द्वारा सीटें अलॉट की गई हैं। 2 मार्च को नए उपमंडल कार्यालय का शुभारंभ होने के बाद एसडीएम, डीसीपी, एसीपी, तहसीलदार सभी शिफ्ट हो गए हैं। पंचायत भवन में बैठने वाले सभी वकील और डीड राइटरों को 10 मई को प्रशासन द्वारा नए उपमंडल कार्यालय में 47 सीट अलॉट कर दी गईं, जिसके बाद सभी वकील व डीड राइटर वहां पर बैठने लगे, लेकिन कुछ वकीलों द्वारा प्रशासन द्वारा दी गई सीटों से ज्यादा सीटें बना ली गईं थीं। अवैध रूप से शेड लगाने के मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया और 13 मई को एडीसी अपराजिता ने वकील और डीड राइटर्स की मीटिंग बुलाकर उन्हें स्पष्ट कर दिया कि लघु सचिवालय बने शेडों को खाली कर दें। वकीलों ने जगह खाली नहीं की , जिसके बाद 14 मई रविवार की शाम तोड़फोड़ की गई। उसके बाद से उपमंडल कार्यालय पर सभी 126 वकील और अन्य डीड राइटर धरने पर बैठे हुए थे। 24 मई को प्रशासन ने उनकी मांग मान ली, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करके कार्य शुरू कर दिया। उस समय प्रशासन ने कहा कि उनको 51 सीटें अलॉट की गई हैं। उसके बावजूद कुछ अन्य वकीलों ने सीटें नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ले ली, जिसके चलते अभी सभी वकील पुरानी सीटों पर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पंचायत भवन में पीछे की ओर बनी ग्रीन बेल्ट पर कुछ वकीलों द्वारा टीन शेड डाल कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। टीन शेड बनाने के बाद वकीलों द्वारा नाम के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। एसडीएम त्रिलोक चंद का कहना है कि अवैध कब्जे को हटाने की जिम्मेवारी पंचायत विभाग की है।