फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal encroachment, obstruction made in the work of Expressway and Ballabhgarh-Mohana Road

Faridabad News: अवैध कब्जे, एक्सप्रेसवे और बल्लभगढ़-मोहना रोड के कार्य में बने रोड़ा

Mon, 22 May 2023 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment, obstruction made in the work of Expressway and Ballabhgarh-Mohana Road
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और बल्लभगढ़ मोहना रोड पर अवैध कब्जों के कारण निर्माण कार्य में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

- तय समय पर काम पूरा करना अधिकारियों के लिए नहीं होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और बल्लभगढ़ मोहना रोड निर्माण के बीच आ रहे अवैध कब्जे निर्माण में रोड़ा बने हुए हैं। इससे काम में रुकावट आ रही है। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जमीन खाली करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया तो तय समय पर काम पूरा करना संभव नहीं होगा।फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड का निर्माण 2021 में शुरू किया गया था। ठेकेदार को 24 माह में निर्माण पूरा करके एनएचआई को सौंपना है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है। रोड को चौड़ा करने के लिए एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से 70 मीटर चौड़ी जमीन मांगी हुई है। अधिकतर जगहों पर जमीन एनएचएआई काे दे दी गई है और वहां पर रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है लेकिन सेक्टर-17, सेक्टर-3 और सेक्टर-37 के पास से अवैध को अभी पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। यह कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को करना है। इसी प्रकार बल्लभगढ़ मोहना रोड का काम निर्माण शुरू कर दिया गया है, लेकिन कई जगह अवैध कब्जे काम में रुकावट बने हुए हैं। एनएचएआई ने एचएसवीपी को इन्हें हटाने का अनुरोध किया था। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मोहना रोड पर ठेकेदार को जहां-जहां जगह मिल रही। वहां सड़क को समतल करने का काम किया जा रहा है, अन्य जगह काम बंद है। इस संबंध में एचएसवीपी की प्रशासन डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि बाईपास रोड पर अवैध कब्जे की जांच करवाकर इसे हटाने के आदेश स्टेट ऑफिसर को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed