{"_id":"687beb92671d4d877405b627","slug":"illegal-constructions-demolished-in-nahar-singh-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47483-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाहर सिंह मार्केट में तोड़े गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाहर सिंह मार्केट में तोड़े गए अवैध निर्माण
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह मार्केट में शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से दुकानों के आगे किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। दोपहर 12 बजे अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से कई दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे ही अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
-- -- -- -- --
संदिग्ध परिस्थिति में गुरुकुल से छात्र लापता
बल्लभगढ़। गांव मंझावली स्थित गुरुकुल से संदिग्ध हालत में 13 साल का छात्र लापता हो गया। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के शाहपुर बढौली गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि बेटा हिमांशु 13 साल का है। वह गांव मंझावली स्थित गुरुकुल में आठवीं कक्षा का में पढ़ाई कर रहा है। 17 जुलाई को उनका बेटा हिमांशु गुरुकुल से घर आने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं आया और न ही गुरुकुल वापस गया। संवाद