फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal colonies emerge as a new challenge for the FNG project.

Faridabad News: एफएनजी परियोजना के रास्ते में अवैध कॉलोनियां बनीं नई चुनौती

Fri, 17 Jul 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies emerge as a new challenge for the FNG project.
परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद कब्जों को हटाना साबित हो सकता है बड़ी चुनौती
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। तीन दशक से लंबित फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे परियोजना के सामने अब अवैध कॉलोनियां बड़ी बाधा बनकर उभर रही हैं। प्रस्तावित मार्ग के दोनों अलाइनमेंट पर पिछले पांच से सात वर्षों में 10 से अधिक अवैध कॉलोनियां बस चुकी हैं। ऐसे में परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद इन कब्जों को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

लोक निर्माण विभाग ने परियोजना के दो अलाइनमेंट करीब दो साल पहले सरकार को मंजूरी के लिए भेजे थे। प्रस्ताव के अनुसार, लालपुर गांव के पास यमुना पर 600 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। सेक्टर-87 स्थित निजी अस्पताल के पास से रिवाजपुर और टिकावली होते हुए पुल तक नौ किलोमीटर लंबी सड़क प्रस्तावित है। एक अन्य मार्ग को मंझावली रोड से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के सर्वेक्षण में प्रस्तावित मार्ग पर कई ढाबे, अस्थायी दुकानें और पक्के मकान मिलने की बात सामने आई है। विभाग का कहना है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जमीन की पैमाइश, अधिग्रहण और अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के बीच की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोजाना करीब एक लाख लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए नोएडा और गाजियाबाद आते-जाते हैं। यमुना नदी के कारण दोनों शहरों के बीच सीधा सड़क संपर्क नहीं है। लोगों को कालिंदी कुंज होकर जाना पड़ता है, जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। 10 मिनट का सफर कई बार एक घंटे से अधिक में पूरा होता है, जबकि मेट्रो से यात्रा में करीब दो घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article