फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the police station comes out in the city, then people should salute, create such an image.

थानेदार शहर में निकले तो लोग सैल्यूट करें ऐसी छवि बनाएं

Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the police station comes out in the city, then people should salute, create such an image.
फरीदाबाद। शनिवार को गृह मंत्री अनिल विज पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। आयुक्त विकास अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। विकास अरोड़ा ने फरीदाबाद के क्राइम आंकड़े पेश किए। जनवरी से मार्च तक के क्राइम आंकड़ों में हुई पुलिस की कार्रवाई को देख गृह मंत्री ने पुलिस की सराहना की। मंत्री ने कहा कि थानेदार जब इलाके में निकले तो लोग सम्मान से सैल्यूट करें। पुलिस की ऐसी छवि बनाएं। उन्होंने रोजाना 11 से 12 बजे तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए शिकायत का निपटारा समय पर करें। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी मामला दर्ज होने के 10 दिन, डीएसपी 15 दिन, एसपी 30 दिन एएसपी 45 दिन में , आईजी 60 दिन में शिकायतों का निपटारा करें। सभी प्रकार के नशा तस्करों पर अंकुश लगाएं। मंत्री ने कहा कि जो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं और स्वस्थ हैं ऐसे इच्छुक पुलिसकर्मियों को 1 साल के लिए सरकार की नितियों के अनुसार दोबारा से विभाग में ले सकते हैं। साथ ही एसपीओ की संख्या बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव, डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल, एडीसी के अलावा सभी डीसीपी एवं एसीपी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed